Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम की घोषणा, टीम से जुड़ेंगी फातिमा सना

November 25, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम की घोषणा, टीम से जुड़ेंगी फातिमा सना

WI vs PAK women: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए पाकिस्तान महिला टीम की घोषणा कर दी है। फातिमा सना 15 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगी।

फातिमा सना की वापसी से पाकिस्तान महिला टीम निश्चित रूप से मजबूत हुई है। फातिमा विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) की प्रतिबद्धताओं की वजह से आईसीसी विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा नहीं थीं। फातिमा पहली बार डब्ल्यूबीबीएल में खेल रही थीं। फातिमा बल्ले और गेंद से टीम के लिए अहम योगदान देती हैं। ऐसे में निश्चित रूप से उनकी कमी टीम को खली।

ODI और T20 सीरीज
पाकिस्तान महिला टीम को वेस्टइंडीज में 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा है। पाकिस्तान अभी नौ मैचों में से पांच जीत के साथ आईसीसी महिला चैंपियनशिप स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- रियाद के फाइनेंशियल सेंटर पर हूती हमला, 2 भारतीयों समेत 11 घायल

 

टी20 और वनडे सीरीज 8 से 20 दिसंबर तक रोसेउ के विंडसर पार्क में खेली जाएगी। टी20 सीरीज के तीन मैच 8, 10 और 12 दिसंबर को खेले जाएंगे, जबकि वनडे सीरीज के मुकाबले 15, 17 और 20 दिसंबर को खेले जाएंगे।

38 बार हुई आमने-सामने की टक्कर
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम वनडे फॉर्मेट में 38 बार आमने-सामने हुई हैं। पाकिस्तान ने 11 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 27 मैचों में जीत मिली है। टी20 में दोनों ही टीमें 22 बार आमने-सामने हुई हैं। वेस्टइंडीज 18 बार और पाकिस्तान 4 बार विजयी रहे हैं।

वेस्टइंडीज अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में अपना रिकॉर्ड और बेहतर करने के इरादे से उतरेगी, वहीं पाकिस्तान भी अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने की कोशिश करेगी।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, सदफ शमास, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें