Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ने कहा, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रणनीतिक बदलाव जारी रखेंगे

August 1, 2023

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ने कहा, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रणनीतिक बदलाव जारी रखेंगे

चेन्नई भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि टीम गुरुवार से शुरू होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन रणनीतिक बदलावों को जारी रखेगी जो उसने हाल में अपनाए थे।फुल्टन ने कहा कि भारत यहां तीन से 12 अगस्त तक मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट का उपयोग चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए मंच के तौर पर करेगा।

फुल्टन ने मंगलवार को भारतीय टीम के यहां पहुंचने के बाद कहा,‘‘ हमने हाल के मैचों में अपने खेल में कुछ रणनीतिक बदलाव किए थे और हमारा लक्षय़ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान उन्हें लागू करना है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमने स्पेन में हाल में समाप्त हुए चार देशों के टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले 10 दिनों में हमने वास्तव में कुछ अच्छी टीमों का सामना किया और उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। हमने उस तरह से खेलना शुरू कर दिया है जैसा कि हम चाहते हैं।’’ भारत स्पेनिश हॉकी महासंघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहा था। भारत ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मैच में मौजूदा एफआईएच प्रो लीग चैंपियन नीदरलैंड को 2-1 से हराया था।

फुल्टन ने कहा,‘‘हम इस टूर्नामेंट (एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी) का उपयोग आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के लिए मंच के तौर पर करेंगे।’’ भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में जापान, कोरिया, पाकिस्तान, चीन और मलेशिया की टीम भाग लेंगी। सभी छह टीम राउंड रोबिन के आधार पर एक दूसरे से भिड़ेंगी तथा शीर्ष पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।भारत अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार को चीन के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम के उप कप्तान हाíदक सिंह ने कहा कि भारत को प्रत्येक मैच में शुरू से लेकर आखिर तक सक्रियता बनाए रखनी होगी। हाíदक ने कहा,‘‘ हमें खेल पर नियंत्रण बनाए रखना होगा तथा शुरू से लेकर आखिर तक सक्रियता बनाए रखनी होगी। इससे हम मैच की सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने स्पेन में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया विशेषकर आखिर के दो मैचों में, जिनमें नीदरलैंड के खिलाफ जीत भी शामिल है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय टीम के लिए अगले दो महीने काफी महत्वपूर्ण हैं।हरमनप्रीत ने कहा,‘‘ अगले दो महीने हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हमें एशियाई खेलों से पहले अच्छी हॉकी खेलने का मौका मिलेगा। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव होगा। हमें अपनी रणनीति पर अमल करना होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।’’ भारत, मलेशिया, जापान और कोरिया की टीम पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें