Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या सड़क हादसे का शिकार हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को मिलेंगे IPL के पैसे?, पढ़े पूरी खबर

January 5, 2023

क्या सड़क हादसे का शिकार हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को मिलेंगे IPL के पैसे?, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को कल देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पंत को हादसे में लगी चोट के कारण उनके घुटने की सर्जरी की जाएगी। इतना बड़ा हादसा होने के बाद उनका आईपीएल खेलना बहुत मुश्किल है। वहीं अब यह भी सवाल उठता है कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल खेलेंगे नहीं तो पैसे कैसे मिलेंगे या फिर उन्हें पैसे मिलेंगे भी या नहीं?

जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 16 करोड़ रुपये मिलते हैं लेकिन जैसे की वह एक बड़े हादसे का शिकार हुए है और सर्जरी के चलते वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। तो यहां सवाल ये है कि क्या उन्हें ये रकम मिलेगी? आपको बता दें कि ऋषभ पंत अगर आईपीएल 2023 में नहीं भी खेलते तो भी उनको पूरा पैसा मिलेगा। फर्क सिर्फ इतना है कि ये पैसा उन्हें दिल्ली कैपिटल्स नहीं बल्कि बीसीसीआई देगी।

दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक अगर किसी खिलाडी का आईपीएल से पहले एक्सीडेंट होता है या फिर किसी तरह घायल होता है तो इंश्योरेंस के तहत बीसीसीआई उसे पूरा पैसा भुगतान करती है। बीसीसीआई का ये नियम साल 2011 से लागू हुआ था। पिछले साल भी आईपीएल 2022 से पहले दीपक चाहर को चोट लग गई थी। जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भी पूरा पैसा मिला था।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें