Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विल जैक्स और हैरी ब्रुक ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी जीत

September 23, 2026

विल जैक्स और हैरी ब्रुक ने दिलाई इंग्लैंड को बड़ी जीत

चेस्टर ली स्ट्रीटः कप्तान हैरी ब्रूक के 67 रन और स्पिनर विल जैक्स के पांच विकेट की मदद से इंग्लैंड ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 89 रन से हराकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखा। इंग्लैंड में इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

इंग्लैंड की जीत के नायक जैक्स रहे। उन्होंने नाबाद 46 रन बनाकर कप्तान ब्रूक का अच्छा साथ दिया। इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 265 रन बनाने में सफल रही। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (32), जो रूट (44) और जोस बटलर (31) ने भी योगदान दिया।

जैक्स ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 22 रन लेकर पांच विकेट लिए। पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी और श्रीलंका की टीम 37 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें