Site icon Dainik Savera Times

क्या India vs Pakistan मैच में खेलेंगे Shubman Gill? जानिए Rohit Sharma ने क्या कहा…

Shubman Gill

Shubman Gill

स्पोर्ट्स डेस्क : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत-पाकिस्तान एकदिवसीय विश्व कप मैच खेला जाएगा। वहीं क्रिकट प्रेमियों के मन में एक बात चल रही है कि क्या आज के इस महा मुकाबले में स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मैदान में उतरेंगे या नहीं। इस बात का खुलासा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि बल्लेबाज शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध रहेंगे।

पढ़े बड़ी खबरें : World Cup 2023: IND vs PAK महा मुकाबला, जानें अगर बारिश हुई तो क्या होगा

बता दें कि बल्लेबाज गिल शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। वह डेंगू से पीड़ित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से दूर रहे। इस दौरान शुभमन गिल को प्लेटलेट्स में कमी के कारण अस्पताल भी जाना पड़ा था।

Exit mobile version