Site icon Dainik Savera Times

विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई यादगार जीत, श्रीलंका को 2 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई

क्राइस्टचर्च: अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन (121 नाबाद) के शानदार शतक और डैरिल मिचेल (81) के मैच-जिताऊ अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रोमांचक पहले टैस्ट में रविवार को श्रीलंका के ऊपर 2 विकेट की जीत दर्ज की। टैस्ट क्रिकेट की वैधता साबित करने वाले मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने यह लक्ष्य मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया।

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत 28/1 के स्कोर से की, लेकिन बारिश के कारण करीब आधे दिन का खेल बर्बाद हो गया। बारिश रुकने के बाद न्यूजीलैंड को 52 ओवर में जीत के लिए 257 रन चाहिए थे, जबकि श्रीलंका को विश्व टैस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं जीवित रखने के लिए इतने ही ओवर में 9 विकेट चटकाने थे। प्रभात जयसूर्या ने यह संभावनाएं मजबूत करते सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (25) और हेनरी निकोल्स (20) को छोटे स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। विलियम्सन ने हालांकि अपने डिफैंस से एक छोर संभाले रखा और निकोल्स का विकेट गिरने के बाद उन्हें मिचेल का साथ मिल गया। मिचेल ने क्रीज पर आते ही जयसूर्या की गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। पहली पारी में शतक जड़ने वाले मिचेल ने अपनी तेजरμतार पारी में 86 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। उन्होंने विलियम्सन के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की।

Exit mobile version