Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विलियमसन ने दबाव झेलकर जीत को आसान बनाया : Trent Boult

October 14, 2023

विलियमसन ने दबाव झेलकर जीत को आसान बनाया : Trent Boult

 

चेन्नई: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने स्वीकार किया कि लंबे समय बाद वापसी करने वाले कप्तान केन विलियमसन ने अपनी अनुशासित पारी के दौरान दबाव झेलकर बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में उनकी जीत को आसान बना दिया। घुटने के ऑपरेशन के कारण लंबे समय तक बाहर रहने वाले विलियमसन ने शुक्रवार को यहां विश्व कप में अपना पहला मैच खेला तथा 78 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने 246 रन का लक्ष्य हासिल करके आठ विकेट से जीत दर्ज की।

बोल्ट ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘वह क्रीज पर बेहद सहज नजर आ रहा था और छह महीने तक बाहर रहने के बाद उसने निश्चित तौर पर शानदार पारी खेली। यह बहुत अच्छा है कि उसने वापसी कर ली है और वह हमारा महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। उसने शुरू में दबाव झेलकर काम आसान किया। उन्होंने कहा,‘‘ उसने बहुत अच्छे शॉट लगाए तथा गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

यह विरोधी टीम पर हावी होने का सबसे अच्छा तरीका है।’’ न्यूजीलैंड की टीम अब यहां अगले मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी। इसके बाद वह धर्मशाला जाएगी जहां उसका सामना भारत और ऑस्ट्रेलिया से होगा। बोल्ट ने कहा,‘‘यह हमारे लिए अच्छा है कि हमें एक स्थल पर दो मैच खेलने को मिल रहे हैं।

जब आप पूरे देश का दौरा करेंगे तो परिस्थितियों चुनौती पूर्ण होंगी। लेकिन हर बार आपका सामना अलग प्रतिद्वंद्वी से होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ हमारे लिए मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके खिलाड़ी इस तरह की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें