
बेंगलुरु: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में सोमवार को आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मैच में एलिस पैरी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। एलिस पैरी ने 37 गेंद में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान एलिस पैरी ने ऐसा छक्का लगाया जिसने कार का शीशा चकनाचूर कर दिया। इस शॉट के बाद बल्लेबाज एलिस पैरी भी खुद हैरान नजर आईं, वहीं ड्रेसिंग रूम में बैठे प्लेयर्स भी झूम उठे। पारी के 19वें ओवर में एलिस पैरी ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर डीप मिड विकेट पर शानदार छक्का जड़ा। इस शॉट से पैरी से सीमा रेखा के बाहर खड़ी कार का शीशा चकनाचूर कर दिया। गेंद शीशे को तोड़ते हुए कार के अंदर घुस गई। कुछ देर बाद कार का दरवाजा खोलकर गेंद को बाहर निकाला गया। इस शॉट के बाद एलिसा पैरी भी हैरान नजर आईं, वहीं आरसीबी के प्लेयर्स झूमते नजर आए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...