Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में ट्रॉफी जीतना 2019 के खिताब से भी होगी बड़ी उपलब्धि : Eoin Morgan

October 4, 2023

भारत में ट्रॉफी जीतना 2019 के खिताब से भी होगी बड़ी उपलब्धि : Eoin Morgan

अहमदाबादः इंग्लैंड के पूर्व सफेद गेंद कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि घरेलू धरती पर 2019 का खिताब जीतने की तुलना में विश्व कप जीतना टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड जिसने मोर्गन के नेतृत्व में 2019 का खिताब जीता था।भारत में खेले जाने वाले वल्र्ड कप 2023 की शुरुआत गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ करने के लिए तैयार है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Boney Kapoor ने पहली बार खाले Sridevi के बड़े राज, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

टीम के कप्तान जोस बटलर और मुख्य कोच मैथ्यू मॉट इस विश्व कप के लिए योजना बना रहे हैं, लेकिन अगर आप उनसे पूछें तो वे शायद कहेंगे कि यह अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण रहा है। टीम में काफी बदलाव आया है, जबकि जेसन रॉय को देर से बाहर करने और हैरी ब्रूक को शामिल करने से टीम पर सवालिया निशान लग गए थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  बड़ी खबर: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 18 घायल

मोर्गन ने कहा, ‘2015 और 2019 के बीच, हमारा एकमात्र ध्यान घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप जीतने की कोशिश पर था। इस बात पर स्पष्ट जोर दिया गया कि आने वाले सालों में आपके पास अच्छे खिलाड़ी उपलब्ध हो।‘ उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि बटलर एक ऐसे कप्तान हैं जो चीजों को अपने तरीके से करते हैं। जोस की निर्णय लेने की क्षमता उतनी ही अच्छी है जितनी दबाव में किसी और की होती है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें