Women’s T20 cricket : महिला टी20 क्रिकेट में भारत की बल्लेबाज किरण नवगिरे ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना मुश्किल नजर आता है। आपको बता दें कि सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में खेले गए पंजाब और महाराष्ट्र के मुकाबले में किरण नवगिरे ने धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में शतक पूरा कर महिला टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज शतक बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
🚨 Record Alert 🚨
1️⃣0️⃣6️⃣* Runs
3️⃣5️⃣ Balls
3️⃣0️⃣2️⃣.8️⃣6️⃣ Strike Rate
1️⃣4️⃣ Fours & 7️⃣ SixesKiran Navgire has smashed the fastest hundred in the Senior Women’s T20 Trophy 😮
She achieved the feat in 34 balls, playing for Maharashtra against Punjab in Nagpur 👏
Watch 📽️… pic.twitter.com/cxMApreNKS
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 17, 2025
34 गेंदों में शतक, 300 से ऊपर स्ट्राइक रेट
महाराष्ट्र की ओर से ओपनिंग करने उतरीं किरण नवगिरे ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 106 रन ठोके, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2021 में 38 गेंदों में शतक बनाया था। किरण का स्ट्राइक रेट 302.86 रहा यह पहली बार हुआ जब किसी महिला बल्लेबाज ने टी20 में शतक लगाते हुए 300 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
महाराष्ट्र की आसान जीत
इस मैच में पंजाब की महिला टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 110 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में महाराष्ट्र की तरफ से किरण नवगिरे ने अकेले ही मैच का रुख पलट दिया। उनके अलावा एम.आर. मागरे ने 10 गेंदों में 6 रन बनाए और ईश्वरी सावकर सिर्फ 1 रन पर आउट हुईं। लेकिन किरण की विस्फोटक पारी के दम पर महाराष्ट्र ने लक्ष्य सिर्फ कुछ ओवरों में ही हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।
पंजाब की पारी और गेंदबाजी
पंजाब की ओर से प्रिया कुमारी ने सर्वाधिक 30 रन, जबकि प्रगति सिंह ने 18 और अकक्षित भगत ने 16 रन का योगदान दिया। महाराष्ट्र की गेंदबाजी में ए.ए. पाटिल और बी.एम. मीराजकर ने 2-2 विकेट झटके, जबकि ध्यानेश्वरी पाटिल ने 1 विकेट लिया।
किरण नवगिरे की यह पारी न केवल टूर्नामेंट की बल्कि पूरे महिला क्रिकेट जगत की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई है। उन्होंने साबित किया कि भारतीय महिला क्रिकेटर्स अब किसी भी स्तर पर विश्व क्रिकेट को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।