Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Women T20 Ranking: इन महिला खिलाड़ियों को हुआ फायदा, बॉश और लिचफील्ड को भी मिली बढ़त

September 25, 2024

Women T20 Ranking: इन महिला खिलाड़ियों को हुआ फायदा, बॉश और लिचफील्ड को भी मिली बढ़त

दुबई: महिला टी20 विश्व कप 2024 में अब महज कुछ दिन बाकी है। इस बीच आईसीसी ने महिला टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें दक्षिण अफ्रीका की ऐनी बॉश और ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड ने बल्लेबाजी रैंकिंग में सराहनीय बढ़त हासिल की है।

मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में बॉश ने 24 और 46 रन बनाए थे। इस सीरीज पर उनकी टीम ने 2-1 से अपना कब्जा जमाया था। अपने प्रदर्शन के दम पर बॉश को तीन पायदान की बढ़त मिली और वो 15वें स्थान पर पहुंच गई है, जो पिछले साल दिसंबर में हासिल उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ 14 वीं रैंकिंग से थोड़ा पीछे है।

लिचफील्ड, जिन्हें 2023 के लिए आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर नॉमिनेट किया गया था। वे काफी समय से शानदार फॉर्म में हैं और आगामी मेगा इवेंट में अपनी टीम की मुख्य खिलाड़ियों में शुमार हैं। मैके में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 में 43 गेंदों पर नाबाद 64 रन के अपने प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद उन्हें 20 स्लॉट की बढ़त मिली और वे अब करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 41वें स्थान पर पहुंच गईं।

गेंदबाजों की बात करे तो रैंकिंग में पाकिस्तान की स्पिनर नाशरा संधू, मुल्तान में दूसरे टी20 मैच में (2-20) के प्रदर्शन के बाद छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिनर एश्ले गार्डनर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में (3-16) के प्रदर्शन के साथ छह स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की लेग स्पिनर अमेलिया केर ने दूसरे टी20 मैच में 20 रन देकर 4 विकेट लिए जिससे वह चार पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड भी दो मैचों में एक-एक विकेट लेने के बाद शीर्ष 20 में शामिल हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें