Site icon Dainik Savera Times

भारत और पकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा बड़ा मुकाबला, जानें कैसी रहेगी पिच

Women's Asia Cup 2026

Women's Asia Cup 2026

Women’s Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत आज पाकिस्तान से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी।

भारतीय टीम के लिए अब तक टूर्नामेंट में सब कुछ सही घटा है। थाईलैंड को पहले मैच में हराने के बाद टीम इंडिया ने हांगकांग, चीन को 137 रनों से रौंदा। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी शानदार फॉर्म में है। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, जबकि शेफाली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

ये भी पढ़ें- इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, पढ़ें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

 

हालांकि, टीम प्रतिका रावल, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा से भी इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं, ऋचा घोष टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं। हांगकांग के खिलाफ ऋचा को नंबर चार पर प्रमोट किया गया था। हालांकि, वह सिर्फ 11 रन ही बना सकी थीं।

भारतीय गेंदबाजों का सराहनीय प्रदर्शन
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। दीप्ति 2 मैचों में 6 विकेट निकाल चुकी हैं, जबकि नंदनी ने 5 विकेट चटकाए हैं। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है।

पकिस्तान ने जीत के साथ की शुरुआत
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने विमेंस एशिया कप का आगाज थाईलैंड को 35 रनों से हराकर किया है। बल्लेबाजी में मुनीबा अली ने थाईलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, उनको छोड़कर टीम की बाकी बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करती नजर आई थीं। गेंदबाजी में सादिया इकबाल ने महज 11 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि तुबा हसन भी 2 विकेट निकालने में सफल रही थीं।

ये भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, लोगों को करेंगे संबोधित

 

हेड टू हेड मुकाबले
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 14 मुकाबलों में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत नसीब हो सकी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत महिला टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने 64 रनों से जीत दर्ज की थी।

पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच अब तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। हालांकि, क्रीज पर सेट होने के बाद बल्लेबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है।

Exit mobile version