Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला कबड्डी टीम की कप्तान ने हिमाचल सरकार से पुरस्कार राशि बढ़ाने का आग्रह किया

October 16, 2023

महिला कबड्डी टीम की कप्तान ने हिमाचल सरकार से पुरस्कार राशि बढ़ाने का आग्रह किया

शिमलाः भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार से एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाने का आग्रह किया। नेगी ने कहा,‘‘हमारी 12 सदस्यों की टीम है जिसने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड रुपए की पुरस्कार राशि दे रही है जबकि राजस्थान सरकार एक करोड रुपए की पुरस्कार राशि दे रही है। हिमाचल सरकार को भी पुरस्कार राशि 15 लाख रुपए से अधिक करनी चाहिए।’’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें