Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Women’s T20 World Cup: एमी जोन्स बोलीं, इंग्लैंड को अभी भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश

February 21, 2023

Women’s T20 World Cup: एमी जोन्स बोलीं, इंग्लैंड को अभी भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश

इंग्लैंड ने भले ही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हो, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स का कहना है कि उनकी टीम अभी भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश कर रही है। उनका आखिरी मैच ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ होगा।शनिवार को सेंट जॉर्ज पार्क में भारत के खिलाफ 11 रन की जीत ने तीन में से तीन जीत दर्ज की और इंग्लैंड अब पाकिस्तान पर जीत के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा करना चाहता है।

जोन्स ने भारत के खिलाफ 27 गेंदों में 40 रन बनाए थे। उनका मानना है कि टीम मुख्य कोच जॉन लुईस के आक्रामक बल्लेबाजी योजना को अपना रही है।जोन्स ने कहा, ‘‘हमने तीनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन हम अभी भी बेहतर प्रदर्शन की तलाश में हैं। हमने उन तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह खेलने का एक रोमांचक तरीका रहा है। डगआउट में बैठकर दूसरों को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार है।’’

गेकेबेर्हा में 29 रन पर तीन और 80 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद नट साइवर-ब्रंट के अर्धशतक के साथ जोन्स की प्रभावशाली पारी ने इंग्लैंड को सात विकेट पर 151 रन पर पहुंचा दिया था।फॉर्म में चल रहीं स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन जवाब में भारत को रोकने में अहम भूमिका निभाई थीं। अब वे पाकिस्तान के खिलाफ अपनी लय बरकरार रखने की उम्मीद करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें