Site icon Dainik Savera Times

महिला टी20 विश्व कप: वेस्टइंडीज की जीत के बावजूद इंग्लैंड टॉप पर, साउथ अफ्रीका को हुआ बड़ा फायदा

Women's T20 World Cup Points Table

Women's T20 World Cup Points Table

महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। कैरेबियाई टीम के अब 3 मुकाबलों के बाद 6 प्वाइंट्स हो गए हैं। हालांकि, ग्रुप बी में वेस्टइंडीज अभी भी दूसरे नंबर पर ही बरकरार है। बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को महज 98 रनों के स्कोर पर रोका।

हेली मैथ्यूज ने सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कैरेबियाई टीम ने 99 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड 2 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, स्कॉटलैंड चौथे, श्रीलंका पांचवें और आयरलैंड छठे नबंर पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के साथ ही श्रीलंका के 3 मुकाबलों के बाद 2 ही प्वाइंट हैं।

ये भी पढ़ें– https://dainiksaveratimes.com/sports/shrachi-rarh-tigers-bengal-t20-league-champions/

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के 3 मुकाबलों में 6 प्वाइंट्स हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। भारतीय टीम के 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

वहीं, साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ मिली जीत का फायदा मिला है और टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर अब तीसरे नंबर पर आ गई है। साउथ अफ्रीका के 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है। बांग्लादेश के भी 4 प्वाइंट हैं, लेकिन वह नेट रनरेट के मामले में साउथ अफ्रीका से पीछे है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और आयरलैंड की टीमें पहले ही अगले राउंड की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

Exit mobile version