Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पकिस्तान को फिर सता रहा हार का डर! कप्तान ने कहा- भारत एक मजबूत टीम

October 4, 2025

पकिस्तान को फिर सता रहा हार का डर! कप्तान ने कहा- भारत एक मजबूत टीम

Women’s World Cup: महिला विश्व कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने स्वीकारा है कि भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

मजबूत है भारतीय टीम
पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। सभी अच्छी लय में हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम जानते हैं कि भारतीय टीम मजबूत है। हमने देखा कि पिछली सीरीज में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष ने वाकई अच्छा खेला है। दोनों टीमें परिस्थितियों से वाकिफ हैं। हम भारत के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।‘

हाई-वोल्टेज मैच
वहीं, भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हाई-वोल्टेज मैच के दौरान माहौल बहुत रोमांचक होता है। हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए कहता है।

मैच जीतने के लिए कहता है हर व्यक्ति
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महिला विश्व कप 2025 का छठा मुकाबला खेला जाना है। मंधाना ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों के दौरान माहौल बहुत ही रोमांचक होता है। पूरा स्टेडियम फैंस से भरा रहता है। सुबह से मिलने वाला हर व्यक्ति आपको मैच जीतने के लिए कहता है। मैं और मेरी साथी खिलाड़ी इन मुकाबलों का भरपूर आनंद लेती हैं।‘

जोश, संयम और संतुलन
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को भारत-पाकिस्तान के बीच कई हाई-वोल्टेज मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने कहा, ‘हम भारत-पाकिस्तान के मैच देखते हुए बड़े हुए हैं। हमेशा से हम इन मुकाबलों का हिस्सा बनना चाहते थे। हम हमेशा इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही मानने और मुकाबले पर फोकस रखने की बात करते हैं।‘ इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने जोश और संयम के बीच संतुलन बनाए रखने की बात भी कही।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें