Site icon Dainik Savera Times

अपनी ‘स्पीड’ और ‘वैरिएशन’ पर किया काम : Lakshya Sen

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने नए सत्र के लिए खुद को तैयार करने के लिए अपनी ‘स्पीड’ और ‘वैरिएशन’ पर काम किया है जिसमें उनकी निगाहें एशियाई और यूरोपीय सर्किट पर खिताब जीतकर जल्द से जल्द पेरिस ओलंपिक के लिए स्थान पक्का करने पर लगी हैं। सेन ने 2022 की शुरूआत इंडिया ओपन में अपने पहले सुपर 500 खिताब से की और फिर आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता और फिर भारत की थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत में भी भूमिका अदा की हैं।

सेन ने कहा, कि ‘यह मेरे लिए सही समय है। अगर मैं इसी रैकिंग को बरकरार रख सकता हूं और सुधार करना जारी रखता हूं तो मेरे पास क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। दुर्भाग्य से पिछली बार मैं क्वालीफाई करने का करीब पहुंच गया था लेकिन कोविड-19 के कारण कुछ टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुए लेकिन वो भी सीखने का अनुभव रहा। ’’ उन्होंने कहा, कि ‘मैं मुख्य रूप से अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाए हूं। मेरी नाक की सर्जरी के बाद मेरी फिटनेस गिर गई लेकिन मुझे खाली समय के दौरान वापसी के लिए समय मिल गया।

मैंने अपनी ‘स्पीड’, फुर्ती और बैककोर्ट से वैरिएशन पर काम का। मैं अपने डिफेंस पर भी लगातार काम कर रहा हूं। ’’ सेन ने कहा, कि ‘बड़े टूर्नामेंट खेलने से मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा। मुझे शीर्ष र्सिकट में खेलने का अनुभव हो चुका है। इसलिये मैं अब कोशिश करूंगा कि चोटों से मुक्त रहूं और टूर्नामेंट में अच्छा खेलूं। ’’

Exit mobile version