Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup में भारतीय टीम की हौसला अफआई के लिए Hockey India ने किया पुरस्कार का ऐलान

December 28, 2022

World Cup में भारतीय टीम की हौसला अफआई के लिए Hockey India ने किया पुरस्कार का ऐलान

नई दिल्लीः हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले महीने होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ की हौसला अफजाई के लिए नकद पुरस्कारों का ऐलान किया है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को पहला मैच खेलेगी। हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने पर टीम के हर सदस्य को 25 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को 2 लाख रुपए मिलेंगे। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने 24 दिसंबर को आनलाइन बैठक में यह फैसला किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक विज्ञप्ति में कहा , कि ‘सीनियर पुरूष विश्व कप में पदक जीतना आसान नहीं है। हमें उम्मीद है कि इस घोषणा से भारतीय टीम का मनोबल बढे़गा।’’ भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। भारत 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीत चुका है। भारतीय टीम पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें