Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023: अहमदाबाद को किंग कोहली की एक और जादुई पारी का इंतजार

November 18, 2023

World Cup 2023: अहमदाबाद को किंग कोहली की एक और जादुई पारी का इंतजार

 

अहमदाबाद: भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में प्रवेश किया। इसी मैच में विराट कोहली ने एकदिवसीय करियर का अपना 50वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने अपना पहला वनडे शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में बनाया था। उस समय बहुतों ने सोचा भी नहीं था कि वह इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलेंगे। क्रिकेट पंडितों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोहली जैसा कोई व्यक्ति आधुनिक क्रिकेट में तेंदुलकर से आगे निकल सकता है।

कोहली 2012 आते-आते भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप का अभिन्ज़्न और महत्ज़्वपूर्ण हिस्ज़्सा बन चुके थे, लेकिन मास्टर ब्लास्टर के रिकॉर्ड को पार करना अभी भी एक कठिन काम था, यह देखते हुए कि खिलाड़ियों के लिए तीनों प्रारूपों में खेलना कितना मुश्किल है। हालाँकि, तेंदुलकर को पता था कि अगर कोई उनके रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकता है तो वह कोहली या रोहित शर्मा होंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 11 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि कोहली भविष्य में उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

और जब बुधवार को कोहली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा, तो वह वानखेड़े में तेंदुलकर को सम्मान देने के लिए झुक गए, जहां मास्टर ब्लास्टर ने अपने शुरुआती वर्षों के दौरान क्रिकेट खेला था। कोहली ने इस विश्ज़्वकप में तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ा है। वह अब तक 711 रन के साथ वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रिकॉर्ड तोड़े नहीं बल्कि इतिहास फिर से लिखा क्योंकि दोनों रिकॉर्ड एक भारतीय खिलाड़ी के ही नाम थे।

वर्ष 2008 में पदार्पण करने से लेकर 2022 में कप्तानी से हटाए जाने तक कोहली के अंतर्राष्-ट्रीय करियर में कई चुनौतियां आई। फिर भी, प्रत्येक झटके के बाद वह पहले से कहीं अधिक मजबूत होकर उभरे, और कई मौकों पर भारत को तब जीत दिलाई जब परिस्थितियां ‘मेन इन ब्लू’ के खिलाफ थीं। चाहे वह पाकिस्तान के खिलाफ 2022 टी20 विश्व कप में उनकी आक्रामक पारी हो या चल रहे शोपीस इवेंट के लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी मैच बचाने वाली 104 गेंदों में 95 रन की पारी – कोहली ने टीम को तब आगे बढ़ाया है जब इसकी बहुत जरूरत थी।

लक्ष्य का पीछा करने की कला के लिए जाने जाने वाले कोहली ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 27 शतक बनाए हैं। उनके 50 एकदिवसीय शतकों में से 42 बार टीम जीती है जो यह बताता है कि कैसे वह भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप में मुख्य आधार रहे हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें