Site icon Dainik Savera Times

World Cup 2023, Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का होगा फाइनल

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को यह मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल होगा। पिछली बार टीम इंडिया 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग में हार गई थी। रोहित शर्मा की सेना इस बार उस हार का बदला लेने उतरेगी। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वह 12 साल बाद फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया।

 

Exit mobile version