World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, क्रिकेट के दीवाने इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लोगों को इसके धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी का भी इंतजार था लेकिन अब उन्हें निराशा होना पड़ेगा क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। अभी तक इसका मुख्य कारण अभी स्पष्ट नहीं है और ना ही बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कुछ कहा गया है लेकिन कैप्टेंस डे परेड जरूर होगी। आपको बता दें कि कैप्टेंस डे सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।
पहले खबर आई थी कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ओपनिंग सेरोमनी काफी जोरदार होने वाली है और इसमें बॉलीवुड के स्टार सिंगरों का तड़का देखने को मिलेगा,जैसे की रणवीर सिंह, मशहूर गायक अरिजीत सिंह, गायिका श्रेया घोषाल और लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले जैसी महान हस्तियां परफार्म करेंगी लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा।
इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालीं सभी 10 टीमों के कैप्टन अपने-अपने देश की जर्सी में मौजूद रहेंगे और इसके बाद ही वो अपनी-अपनी टीमों के साथ वहां के लिए रवाना होंगे, जहां पर उन्हें मैच खेलना है। हालांकि विश्वकप मैच की क्लोजिंग सेरेमनी और इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले एक इवेंट सेरेमनी भी जरूर रखी गई है।

