Site icon Dainik Savera Times

World Cup 2023: ओपनर गुरबाज का जादरान ने दिया साथ, अफ़ग़ानिस्तान 3.3 ओवर के बाद 15/0

 

नई दिल्ली:अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ चेज करते हुए जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-11 में बदलाव किया है। फजलहक फारुकी की जगह नवीन उल हक को मौका मिला है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन नहीं खेल रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम ने अब तक खेले 7 में से 5 मैच जीते हैं. वहीं अफगानिस्तान की टीम 7 में से 4 मैच जीतने में सफल रही है। ओपनर गुरबाज ने हाथ खोले, जिसमे जादरान ने भी उनका साथदिया।अफ़ग़ानिस्तान 3.4 ओवर के बाद 15/0 पर पहुंचा

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, मार्नस लैबुशेन, जोस इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क,

एडम जंपा और जोस हेजलवुड:
अफगानिस्तान की प्लेइंग-XI: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिद जादरान, रहमत शाह, हश्मातुल्लाह शाहिदी, अज्मातुल्लाह ओमरजाई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और नूर अहमद।

 

Exit mobile version