Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्डकप: हार्दिक की गैर मौजूदगी का टीम इंडिया पर नहीं होगा असर: द्रविड़

November 5, 2023

वर्ल्डकप: हार्दिक की गैर मौजूदगी का टीम इंडिया पर नहीं होगा असर: द्रविड़

कोलकाता: चोट के कारण हरफनमौला हार्दिक पंड्या के विश्व कप से बाहर होने से भारतीय प्रशंसक निराश हैं मगर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ चिंता मुक्त हैं। उनका मानना है कि छठे गेंदबाज के तौर पर हार्दिक की गैर मौजूदगी का टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम पहले भी पांच गेंदबाजों के साथ बेहतर प्रदर्शन करती आयी है।

द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा “ टीम इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रही है कि नंबर आठ उन्हें कितना रन दे सकता है। वैसे भी आप यह नहीं कहते कि बल्लेबाजी सात नंबर पर समाप्त होती है क्योंकि ऐसा कहने पर जसप्रीत बुमराह को आपत्ति होगी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें