Site icon Dainik Savera Times

ओस से बचने के लिए जल्द शुरू होने चाहिये World Cup मुकाबले: Rohit

हैदराबाद: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने हमवतन रविचंद्रन अश्विन के मश्वरे को दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि ओस के खतरे से बचने के लिये अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले सामान्य से कुछ समय पहले शुरू होने चाहिये। उल्लेखनीय है कि अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में कहा था कि विश्व कप के मुकाबले पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू होने चाहिये, ताकि दूसरी पारी में पड़ने वाली ओस मैच के नतीजे पर असर न डाल सके।

Exit mobile version