Site icon Dainik Savera Times

विश्व कप: डीआरएस फैसले से नाखुश Warner ने अधिक पारदर्शिता की मांग की

बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक दिवसीय विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में डीआरएस के फैसले पर नाराजगी जताते हुये अधिक पारदर्शिता की मांग की है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वार्नर पगबाधा आउट करार देने के अंपायर जोएल विल्सन के फैसले से इस कदर निराश हो गये थे कि उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला अपने पैड पर दे मारा था। वार्नर ने कहा कि मैदान पर होने वाली घटनाओं और हॉकआई पर दिखाई देने वाली छवियों के बीच बेमेल होता है, जिससे पता चलता है कि तकनीक बॉल-ट्रैकिंग पर ध्यान केंद्रित करती है, न कि पिच के बाहर या हवा में गेंद की गति को।

Exit mobile version