Site icon Dainik Savera Times

World Cup विजेता कप्तान यश ढुल को मिली दिल्ली की कमान

 नई दिल्ली: भारतीय अंडर-19 टीम के विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी20 प्रतियोगिता में 19 सदस्यीय दिल्ली की टीम की अगुवाई करेंगे। मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक होगा।  दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को टीम की घोषणा की जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और नवदीप सैनी के साथ आईपीएल के उभरते हुए सितारे आयुष बडोनी, ललित यादव का नाम भी शामिल है। दायें हाथ के बल्लेबाज हिम्मत सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। दिल्ली की टीम अपने अभियान का आगाज देहरादून में उत्तर प्रदेश के खिलाफ करेगी।
दिल्ली टीम: यश ढुल (कप्तान), प्रियांश आर्य, अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह (उपकप्तान), आयुष बडोनी, क्षितिज शर्मा, देव लाकड़ा, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, र्हिषत राणा, प्रांशु विजयरन, ललित यादव, शिवांक वशिष्ठ, रितिक शौकीन , सुयश शर्मा, लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), मयंक यादव, वैभव शर्मा, जोंटी सिंधू।
Exit mobile version