Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल के सिस्सू में बनेगा

February 24, 2023

विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल के सिस्सू में बनेगा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में विश्व के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

विधायक रवि ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि उन्होंने गत दिवस दिल्ली में केंद्रीय प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर लाहौल में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की है। इस दौरान लाहौल के सिस्सू में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के साथ आइस हॉकी रिंक का निर्माण, रोप वे, स्की लिफ्ट, हेलीपोर्ट के निर्माण पर विस्तार से बात की गई।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त गतिविधियों को लेकर हिमाचल सरकार से प्रस्ताव मिलते ही वह जल्द ही अधिकारियों के एक दल को लाहौल-स्पीति भेजेंगे और सिस्सू में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर रुपरेखा तैयार की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें