Site icon Dainik Savera Times

WPL 2023, DC vs MI, 7th Match: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से दी मात

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का सातवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। मुंबई और दिल्ली को अब तक हार नहीं मिली है। दोनों के चार-चार अंक हैं। मुंबई बेहतर नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने टीम में एक बदलाव किया। अरुंधति रेड्डी की जगह मिन्नू मणि को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने एक भी बदलाव नहीं किया।

दिल्ली की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।


मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नौरिस।

******************************

MIW = 109/2 (15)   Mumbai Indians Women won by 8 wkts

DCW = 105 (18)

Exit mobile version