Site icon Dainik Savera Times

WPL 2025, GGT vs UP Women, Eliminator : गुजरात को हराकर मुंबई इंडियंस ने फाइनल में किया प्रवेश; 15 को दिल्ली से होगा आखरी मुक़ाबला

Women’s Premier League 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीज़न का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुक़ाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात जाएंट्स ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि इस अहम मुकाबले में उनकी टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। डिएंड्रा डॉटिन चोट के कारण बाहर हो गई हैं। उनकी जगह डेनियल गिब्सन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने बताया कि साइका इशाक की जगह परुनिका सिसोदिया को टीम में जगह दी गई है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 मार्च को फाइनल खेलने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने शीर्ष पर रहकर खिताबी मुकाबले के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है।


मुंबई ने जीता मैच :-

हीली मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन के दमपर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना खिताबी मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच 15 मार्च (शनिवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए, जो महिला प्रीमियर लीग के किसी मैच की पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात 19.2 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सकी और 47 रन से मुकाबला हार गई।

मुंबई की पारी 213-4 (20 Over)

हीली मैथ्यूज और नेट सिवर ब्रंट की शतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। पहले संस्करण की विजेता टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का पहली पारी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने दो और काशवी गौतम ने एक विकेट चटकाया। पहली बार महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही गुजरात के लिए मुंबई की हीली और ब्रंट सिरदर्द साबित हुईं। दोनों के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई को पहला झटका पांचवें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा था। इसके बाद मैथ्यूज को इंग्लैंड की ऑलराउंडर ब्रंट का साथ मिला और दोनों ने स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। हीली ने 50 गेंदों में 77 तो ब्रंट ने 41 गेंदों में 77 रनों की पारियां खेलीं। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए। वहीं, सजीवन सजना एक रन बनाकर नाबाद रहीं।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमेलिया कर, नेट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फीबी लीचफील्ड, डेनियल गिब्सन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।


 

Exit mobile version