Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुश्ती : सेमीफाइनल में बजरंग सहित चार भारतीय पहलवानों को मिली हार

October 6, 2023

कुश्ती : सेमीफाइनल में बजरंग सहित चार भारतीय पहलवानों को मिली हार

 

हांगझोऊ: भारतीय कुश्ती के लिए एशियन गेम्स 2023 में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। बजरंग पुनिया समेत चार पहलवानों को हार का सामना करना पड़ा। कुश्ती में गोल्ड के लिए यह भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारत के अमन सहरावत शुक्रवार को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के तोशीहिरो हसेगावा से 10-12 अंकों से हार गए। अब कांस्य पदक के मुकाबले में उनका मैच रेपचेज राउंड के विजेता से होगा।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: Asian Games 2023: अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

महिला कुश्ती में सोनम अपना महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबला उत्तर कोरिया की ह्योंगयोंग मुन से 0-7 से हार गई। वह रेपचेज विजेता के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उतरेंगी। किरण अपना महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा सेमीफाइनल मुकाबला कजाकिस्तान की जामिला बाकबर्गेनोवा से 2-4 अंकों के अंतर से हार गई। वह अगला मुकाबला कांस्य पदक मुकाबले में लड़ेंगी। बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबला हारने वाले और कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए। वह अपना पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा मुकाबला ईरान के रहमान अमौजादखलीली से 0-8 अंकों के अंतर से हार गए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें