WTC Final : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11-15 जून तक लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला WTC खिताब न्यूजीलैंड ने जीता था, जबकि दूसरा खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। दोनों बार भारतीय टीम उपविजेता रही थी। इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार यह खिताब जीतने का मौका होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास में पहली बार इस सुनहरे मौके का फायदा उठाना चाहेगा।
दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच-
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने 101 में से 54 मैच जीते हैं। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक 26 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों देशों के बीच अब तक 21 मैच ड्रॉ रहे हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पॉइंट्स टेबल-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका 12 में से 8 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 में से 13 मैच जीते हैं।
तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है पिच-
WTC का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाना है, जहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। अगर ऑस्ट्रेलियाई खेमे पर नजर डालें तो उसके पास जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास कैगिसो रबाडा, डैन पैटरसन और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज हैं। उन्हें पिच से मदद की उम्मीद जरूर होगी।
दोनों टीमों में है घातक गेंदबाज-
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्स्टास, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।
दक्षिण अफ्रीका की टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बोश, टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और केस्टन ट्रायलेन।

