Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

WWE ऑफिशियल ने The Rock को बड़ा पद मिलने पर तोड़ी चुप्पी

January 26, 2024

WWE ऑफिशियल ने The Rock को बड़ा पद मिलने पर तोड़ी चुप्पी

डब्लू डब्लू ई दिग्गज द रॉक को अब कंपनी में एक बड़ा पद दिया गया है। इस पद के कारण वह अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो चुके हैं। यह खबर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि निक एल्डिस को भी हैरान कर गई। उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। निक एल्डिस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने द रॉक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने पर खुशी जताई है। इसके साथ ही एक खबर रॉ को लेकर भी आई है। इसके मुताबिक जनवरी 2025 से डब्लू डब्लू ई रॉ नेटफ्लिक्स पर आएगा। इस डील को 10 साल का बताया जा रहा है और इसकी लागत 5 बिलियन डॉलर्स हैं। निक एल्डिस ने पोस्ट में लिखा, “डब्लू डब्लू ई का हिस्सा होने का यह बेहद गौरवशाली पल है। द रॉक, ट्रिपल एच, सारे डब्लू डब्लू ई स्टाफ और क्रू को ढेरों बधाई। भविष्य को लेकर शब्दों से भी अधिक प्रेरित हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें