Site icon Dainik Savera Times

WWE Superstar Spectacle के शानदार प्रदर्शन ने हैदराबाद में प्रशंसकों को किया मंत्रमुग्ध

हैदराबादः डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रशंसकों की भारी भीड़ भारत के हैदराबाद के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार स्पेक्टेकल के लिए उमड़ी – जो इस क्षेत्र में होने वाला पहला डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इवेंट और 2017 के बाद से भारत में पहला शो था। आधुनिक समय के कुछ सबसे बड़े डब्लूडब्लूई सुपरस्टार्स ने भारत में डब्लूडब्लूई यूनिवर्स के लिए प्रदर्शन करने के लिए 15,000 किमी से अधिक की यात्र की, जहां उन्हें उत्साहपूर्ण तालियां और भीड़ की भागीदारी मिली।

भारत में अपने समय के बारे में बात करते हुए, डब्लूडब्लूई लीजेंड जॉन सीना ने टिप्पणी की, ‘‘मुझे आज रात यहां आने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। आप जानते हैं, कभी-कभी हम अंदर कुछ ऐसा महसूस करते हैं जो हमें भावनात्मक रूप से जकड़ लेता है। मैं पिछले 20 वर्षों से यहीं इस क्षण की कल्पना कर रहा हूं। मैं आज रात यह कहकर समाप्त करना चाहता था कि यह क्षण मेरी कल्पना से कहीं अधिक महान है।’

Exit mobile version