Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yashasvi Jaiswal ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास नहीं था जवाब

November 24, 2024

Yashasvi Jaiswal ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास नहीं था जवाब

Yashasvi Jaiswal : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास जयसवाल का कोई जवाब नहीं था। यशस्वी ने दूसरी पारी में बहुत शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया।

छक्का लगाकर शतक पूरा किया-
यशस्वी जयसवाल ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। जोश हेजलवुड की पटकी हुई गेंद पर यशस्वी ने विकेटकीपर के ऊपर से अपरकट खेला। गेंद सीधे बाउंड्री रोप के पास गई। इसके साथ ही यशस्वी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना पहला शतक पूरा किया। यशस्वी ने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की। मौका मिलने पर यशस्वी ने भी हाथ खोला और चौका जड़ दिया।

पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय-
एमएल जयसिम्हा (101), ब्रिस्बेन, 1967-68
सुनील गावस्कर (113), ब्रिस्बेन, 1977-78
यशस्वी जयसवाल (101*), पर्थ, 2024

205 गेंदों में शतक पूरा किया-
यशस्वी जयसवाल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस पारी में वह उस तरह नहीं खेले। यशस्वी ने 205 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 123 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उन्होंने मैच के दूसरे दिन नाथन लियोन के खिलाफ 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया।

राहुल और यशस्वी ने 201 रन जोड़े-
केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने पहले विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मिचेल स्टार्क ने राहुल को आउट होकर तोड़ा। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। राहुल ने 176 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। पहली पारी में 150 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर आउट कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें