Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यशस्वी जायसवाल एक सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को करेंगे गौरव प्रदान : Suresh Raina

April 28, 2023

यशस्वी जायसवाल एक सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को करेंगे गौरव प्रदान : Suresh Raina

जयपुरः पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चार बार के आईपीएल विजेता सुरेश रैना ने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी की सराहना करते हुए उन्हें टूर्नामेंट का सुपर स्टार बताया और कहा कि वह निकट भविष्य में देश को गौरव प्रदान करेंगे। जायसवाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 43 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 77 रन ठोके जिससे राजस्थान 202/5 का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रहा और अंत में मुकाबला 32 रन से जीत गया।

रैना ने मैच की समाप्ति के बाद जियोसिनेमा से कहा, कि ‘उनके सिर की स्थिति बहुत शानदार है और जैसा रोबिन (उथप्पा) ने कहा कि जब वह रिवर्स स्वीप खेलते हैं तो उनका सिर स्थिर रहता है। वह अपने शरीर के नजदीक से खेलते हैं और जब वह गेंद पर ड्राइव मारते हैं तो भी यह स्थिर रहता है। जब सिर ज्यादा नहीं घूमता है तो आपके शॉट में काफी ताकत आती है, आपका स्विंग अच्छा रहता है।’’

सुरेश रैना ने कहा, कि ‘वह अच्छे गेंदबाज को सम्मान देते हैं और खुद को समय देते हैं। वह जानते हैं कि पहले छह ओवर के बाद पारी को कैसे आगे ले जाना है। एक अच्छे ओपनर की पहचान है कि वह पहले से छठे ओवर तक आक्रमण करे और सात से 11 ओवर तक पारी को मजबूत करे। रोबिन ने सही कहा कि वह आईपीएल के सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को गौरव प्रदान करेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें