Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

यशस्वी जयसवाल टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे

February 28, 2024

यशस्वी जयसवाल टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे

दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर बरकरार हैं।

बुधवार को जारी ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत का केवल एक बल्लेबाज शामिल हैं। विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान हुआ है विराट नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 893 अंक के साथ शीर्ष पर हैं।ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 818 के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के जो रूट 799 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरियल मिचेल 780 अंकों के साथ चौथे, पाकिस्तान के बाबर आजम 768 के साथ पांचवें, उस्मान ख्वाजा 765 अंकों के साथ छठे, श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने 750 अंकों के साथ सातवें , ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 746 के साथ आठवें, भारत के विराट कोहली 744 अंकों के नौवें और इंग्लैंड के हैरी ब्रुक 743अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें