Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yashasvi Jaiswal ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में भारत ए

November 7, 2026

Yashasvi Jaiswal ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में भारत ए

Yashasvi Jaiswal: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 2 विकेट पर 227 रन बना लिए थे। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। वहीं, साई सुदर्शन शतक के करीब है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की। जायसवाल ने 138 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली।

जायसवाल का लगातार दूसरा शतक
जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक था। जायसवाल की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है।

ये भी पढ़ें- ‘20% से ज्यादा इथेनॉल मिलाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?’, E20 पेट्रोल विवाद पर राहुल गांधी का केंद्र से सवाल

 

साई सुदर्शन 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पड्डिकल (15) के साथ 34 रनों की साझेदारी की।

सुदर्शन के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज
पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय सुदर्शन के साथ कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। जुरेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 18 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

न्यूजीलैंड के लिए जारोड मैके और डैनरू फर्न्स ने 1-1 विकेट लिए।

भारत के लिए अच्छे संकेत
भारत ए और न्यूजीलैंड ए टीमों के बीच खेला जा रहा यह तीसरा और आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट है। इस मैच के बाद सीनियर टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी। जायसवाल का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि उन्हीं को टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करनी है। पहले अनाधिकारिक टेस्ट में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जिसने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाई थी, लेकिन अब उनके लगातार दूसरे शतक से गिल एंड कंपनी ने राहत की सांस ली होगी।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें