Site icon Dainik Savera Times

Year Ender 2025: टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की जंग, सिराज को पीछे छोड़ यह गेंदबाज रहा नंबर-1

Year Ender 2025

Year Ender 2025

Year Ender 2025 : साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से तेज गेंदबाजों के लिए यादगार रहा। आपको बता दें कि इस पूरे साल सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों की 22 पारियों में कुल 55 विकेट झटके। इस दौरान स्टार्क ने तीन बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में दस विकेट लेने का कमाल किया। उनका औसत 17.32 रहा, जबकि इकॉनमी 3.66 की रही।

भारत के मोहम्मद सिराज इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे। सिराज ने 2025 में 10 टेस्ट मैच खेले और 19 पारियों में 43 विकेट अपने नाम किए। उनका औसत 27.20 और इकॉनमी रेट 3.75 रहा। इस साल सिराज ने दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का प्रदर्शन किया।

तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी रहे। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 42 विकेट हासिल किए। मुज़ारबानी ने साल के दौरान तीन बार पांच विकेट हॉल लिया। उनका औसत 26.80 और इकॉनमी 3.75 रही।

चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन गेंदबाजों ने जगह बनाई। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जोश टंग और बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में 33-33 विकेट झटके। स्टोक्स ने यह उपलब्धि 9 मैचों में हासिल की, जबकि तैजुल इस्लाम और जोश टंग ने 6-6 मैचों में यह आंकड़ा छुआ। तीनों गेंदबाजों ने साल में दो-दो बार पांच विकेट हॉल लिए।

इस सूची में पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड रहे। उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 32 विकेट लिए। बोलैंड का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा, उनका औसत सिर्फ 15 और इकॉनमी रेट 2.98 रहा। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा किया।

Exit mobile version