Site icon Dainik Savera Times

पैरा एथलीटों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समय-समय पर पैरा गेम्स आयोजित किये जायेंगे और राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों को अब सामान्य खिलाड़ियों की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायेगी।

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा नवनीत सहगल की अध्यक्षता में शु्क्रवार को आयोजित बैठक में पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को मान्यता प्रदान की गयी। इसके साथ ही डीफ, डम्ब एण्ड ब्लांइड (श्रवणह्रास, नेत्रहीन एवं बधिर) खिलाड़ियों को भी इसमें सम्मलित करने पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

Exit mobile version