Site icon Dainik Savera Times

SRH Practice Match: कप्तान ईशान किशन पर जीशान अंसारी ने किया गुस्सा; सैंडऑफ का वीडियो हुआ वायरल

Ishan Kishan Viral Video

Ishan Kishan Viral Video

SRH Practice Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी है। बता दें कि टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 21 मार्च को प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें दोनों पारियों में मिलाकर 500 से अधिक रन बने।

प्रैक्टिस मैच में ईशान की धमाकेदार पारी

ईशान किशन ने 24 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज देखने को मिला। पारी के 8वें ओवर में स्पिनर जीशान अंसारी की गेंद पर ईशान ने 4 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 20 रन बनाए।

जीशान अंसारी ने किया गुस्से में सैंडऑफ

ईशान किशन पांचवीं गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए। विकेट लेने के बाद जीशान अंसारी गुस्से में दिखाई दिए और उंगली से ईशान को पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सैंडऑफ किया। कप्तान ईशान किशन ने मुस्कान के साथ इसे तौल दिया और बिना किसी प्रतिक्रिया के पवेलियन लौट गए।

अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन

-अभिषेक शर्मा ने 94 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
-हेनरिक क्लासेन ने 49 रन बनाए।
-सलिल अरोरा ने 16 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।

टीम की तैयारी और उम्मीदें

सनराइजर्स हैदराबाद की स्क्वाड में अब भी ट्रैविस हेड का जुड़ना बाकी है। उनके आने से टीम का टॉप ऑर्डर और मजबूत होगा और किसी भी गेंदबाजी लाइनअप के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें :

Exit mobile version