गग्गल : पांचवा टेस्ट मैच खेलने के लिए सोमवार को 11:30 के लगभग इंडिगो की फ्लाइट के द्वारा रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह व रिंकू सिंह भी दिल्ली से गग्गल एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि कल विशेष विमान द्वारा भारत व इंग्लैंड की दोनों टीमें चंडीगढ़ से दोनों टीमें गग्गल एयरपोर्ट पहुंच गई थी। सोमवार को जैसे ही जडेजा और बुमराह एयरपोर्ट पहुंचे तो एचपीसीए के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और वे फिर बस द्वारा सड़क मार्ग द्वारा धर्मशाला के लिए रवाना हो गए। दोनों टीमें 7 मार्च को धर्मशाला के स्टेडियम में अपना पांचवा टेस्ट मैच खेलेगी।