Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

April 26, 2024

छत्तीसगढ़ में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कांकेर: छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। युवा व्यवसायी का नाम चिराग शर्मा (30) था। मृतक सुबह अपनी दुकान खोलकर ग्राहक के यहां होम डिलीवरी समान छोड़ने गया था उसके बाद से यह वापस नहीं आया। कुछ देर बाद बड़े भाई ने उसे फोन लगाया परंतु फोन रिसीव नहीं होने के बाद चिराग शर्मा की तलाश शुरू की गई। इस दौरान लगभग 11 बजे मृतक की स्कूटी नगर से तीन किमी दूर देव दरहा के पास मिली और पास में ही उसका लटकता हुआ शव देखा गया।

तत्काल भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक पत्र भी मिला है. जिसमें लिखा है मैं ऐसी दलदल में फंस गया हूं, जहां से वापस आना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें