-
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कोलकाता में हुए निवेशक सम्मेलन में राज्य को लगभग 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल हुए इस सम्मेलन में डॉ. यादव ने कहा कि विकास के कारवां में सरकार को उद्योगपतियों के साथ बराबरी से चलना होगा।.