-
इंटरनेशनल डेस्क: पश्चिमी अफगानिस्तान में रविवार सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में आए तेज भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए हैं। .