-
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुये संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने नामजद पांच अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे.