-
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सरकार सभी गरीब परिवारों को जल्द ही आशियाना उपलब्ध कराएगी। इसके लिए ‘हाऊसिंग फॉर आल‘ विभाग द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा चुके हैं। प्रदेश के पात्र लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएगी।.