-
लंदनः सिख पर्यावरण कार्यकर्ता युद्ध से तबाह यूक्रेन में लोगों और दुनिया भर में शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयरलैंड में एक जंगल लगाने के मिशन पर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक संयुक्त प्रयास में, इकोसिख आयरलैंड और आयरलैंड स्थित वृक्षारोपण आंदोलन, रिफॉरेस्ट नेशन के कार्यकर्ता ग्रेस्टोन्स, विकलो काउंटी में 10,000 पौधे रोपेंगे।.