-
चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड समेत छह लोग मारे गए और इन मामलों में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नूंह में झड़प के बाद अन्य स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं पर काबू पा लिया.