-
हनोईः वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी मीडिया ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है।.