-
चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के अधिकारियों को अपने बेड़े में नई बसें जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पनबस बेड़े में 606 बसें और पीआरटीसी बेड़े में 100 मिनी बसों सहित 656 बसें शामिल होंगी, कुल 1262 नई बसें होंगी।.